झारखंड
हुड़दंग मचाने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2017 4:00:36 PMजामताड़ा। एसपी डा़ जया रॉय ने कहा कि होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर जिले के सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है। होली के बहाने हुड़दंग मचाने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
दण्डाधिकारियों के नेतृत्व में आवश्यक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। वहीं ड्रंक करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। पकड़े जाने पर मेडिकल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने कहा कि सभी लोग अच्छे माहौल में होली मनायें। इस निमित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बहाल की गई है।