जामताड़ा,(हि.स.)। रविवार दिनांक 19 जनवरी को जामताड़ा ग्रामीण भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पंडित के नेतृत्व में जिला की नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का भब्य स्वागत रासियाभिठा गांव में मुखिया अनीता हेम्ब्रम की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सलीम अंसारी, सहदेव मुर्मू, सुमन टुडू, जियाराम टुडू, सुकदेव मुर्मू, जयदेव मरांडी, हेमलाल बास्की, नगेन टुडू,समल किस्कु, हीरालाल सोरेन, कालीपद हेम्ब्रम, निष्पति मरांडी, रविलाल सोरेन,सर्वेश्वर सोरेन सहित कई लोगों को माला पहनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने भाजपा की सदस्यस्ता दिलवाई।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि आप सभी के बदौलत भाजपा का संगठन मजबूत होगा। आप सभी लोग केंद्र तथा झारखण्ड सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंह,कोषाध्यक्ष मनीष नारनोलिया,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हितेश दास,अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन,जिला कार्यसमिति सदस्य सूर्यदेव महतो,सीताराम दे,ग्रामीण महामंत्री मनोज दे सहित कई लोग उपस्थित थे।