जामताड़ा
झाविमो के प्रदेश प्रवक्ता माधव जायेंगे भाजपा में !
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 11:17:32 AMजामताड़ा, (हि.स.)। झाविमो के प्रदेश प्रवक्ता माधव चन्द्र महतो को झाविमो में घुटन महसूस हो रही है। वह जल्द ही पार्टी को टाटा-बाॅय कर बीजेपी में इंट्री करने की तैयारी में हैं।
गौरतलब है कि माधव साल 2014 में नाला विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। तब उन्हें 18 हजार से अधिक वोट मिले थे। भाजपा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटूल महज 5 हजार मतों के अंतर से झामुमो के रविन्द्रनाथ महतो से चुनाव हार गए थे।