झारखंड
बच्चा चोरी की अफवाह ने फिर ली तीन की जान
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 11:43:56 AMजमशेदपुर। सरायकेला जिला में गुरुवार तड़के राजनगर में तीन लोगों की पीटकर हत्या का मामला अभी ठण्डा हुआ ही नहीं कि गुरुवार देर शाम बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भी बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस दौरान एक युवक वहां से भागने में सफल रहा। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में किया जा रहा है। म़ृतक का पहचान जुगसलाई के रामटेकरी रहने वाले गौतम और विकास कुमार के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि मृतकों में दो सगे भाई हैं और तीसरा गाढाबासा निवासी राधामोहन गुप्ता का पुत्र गंगेश गुप्ता है। घायल महिला मृतक दोनों की दादी थी। मामले की सूचना पर अपने पोतो को छुड़ाने के उद्देश्य से वहां गई थी, लेकिन वह भी ग्रामीण के पिटाई फंस गई। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक तीनों को भीड़ ने पुलिस की जीप से उतार कर पीटा था। बाद मे डीएसपी विमल कुमार के द्वारा लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा गया। उसके बाद तीनों घायल को टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया। जहां तीनो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।