झारखंड
पानी की समस्या पर हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग को किया जाम
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 3:46:50 PMजमशेदपुर। पानी की समस्या को लेकर आदित्यपुर रेल कर्मचारियों के परिजन और स्थानीय बस्तीवासियों ने गुरुवार को हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग को टाटा नगर के पास आदित्यपुर स्टेशन के पास जाम कर दिया। जाम के कारण कई यात्री गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से इस क्षेत्र में पानी की समस्या है। रेल अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद इस मामले में उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया। थक हार कर हम लोगों ने रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया| बस्तीवासी रेल लाइन में प्रदर्शन कर रहे हैं| अभी तक कोई भी रेल अधिकारी जामस्थल पर नहीं पहुंचे हैं| बस्तीवासी रेल प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगा रहे हैं।