झारखंड
यशवंतपुर-टाटा एक्सप्रेस आई लेट ,डेढ़ सौ यात्रियों की छूटी ट्रेन
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2017 2:31:42 PMजमशेदपुर| मंगलवार की शाम के सात बजे आनेवाली यशवंतपुर टाटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पौने चार घंटे लेट होने से करीब डेढ़ सौ यात्रियों की छपरा की ट्रेन छूट गई। नाराज यात्रियों ने टाटानगर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बाद में रेल अधिकारियों ने सभी को बिहार जा रही दूसरी ट्रेन में जाने का अधिकार दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि यात्रियों को रातभर स्टेशन में ही गुजारना पड़ा।
इस संबंध में बताया जाता है कि यशवंतपुर से टाटानगर को आनेवाली ट्रेन में करीब दौ सौ की संख्या में वैसे यात्री सवार थे जिन्हें टाटानगर में उतरकर टाटा-छपरा-कटिहार लिंक एक्सप्रेस को पकड़ना था। लेकिन यशवंतपुर से टाटानगर आनेवाली सुपरफास्ट ट्रेन अपने नियत समय से करीब पौने चार घंटे विलंब से टाटानगर पहुंची।