झारखंड
टाटा स्टील में मनाया गया संस्थापक दिवस, जेएन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2017 5:05:37 PMजमशेदपुर, (हि.स)। टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर शुक्रवार सुबह मुख्य वर्क्स गेट पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई । टाटा ग्रुप के अलग-अलग कंपनियों से आए अधिकारी और कर्मचारियों ने मार्च पास्ट करते हुए जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अलग-अलग कंपनियों द्वारा झांकिया भी निकाली गई है। करीब नौ बजे के लगभग टाटा संस के चैयरमैन एन चन्द्रशेखरन, टाटा संस के अतरिम चैयरमैन रतन टाटा सहित अन्य अधिकारी वर्क्स गेट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात की। रतन टाटा ने सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद एन चन्द्रशेखरन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।