ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
25 लाख का इनामी कान्हू मुंडा सहित छह हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2017 3:55:09 PM
25 लाख का इनामी कान्हू मुंडा सहित छह हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

जमशेदपुर, (हि.स)। जियान गुड़ाबांदा के 25 लाख रुपये के इनामी खूंखार नक्सली कान्हू मुंडा ने दस्ते के अन्य छह नक्सलियों के साथ बुधवार को एसएसपी अनुप टी मैथ्यू के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस के लिए सिरदर्द बना फोगड़ मुंडा भी इसमें शामिल हैं। फोगड़ मुंडा पर दस लाख का इनाम है। सरेंडर करने वाले अन्य नक्सलियों में जितेन मुंडा, भुगलू सिंह, चुन्नू मुंडा और शंकर शामिल हैं। कान्हू और फोगड़ को छोड़कर बाकी पर दो-दो लाख के इनाम की घोषणा है। मौके पर एसएसपी मैथ्यू ने कहा कि पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। इनके सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। वहीं कान्हू ने कहा कि आने वाले दिनों में और नक्सली सरेंडर करेंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS