जमशेदपुर
अभाविप का पूर्व कार्यकर्ता समागम
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 4:01:08 PMजमशेदपुर, (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जमशेदपुर महानगर की ओर से मिलनी हॉल में मंगलवार को पूर्व कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 1 से 3 दिसम्बर को रांची में होना तय है। अधिवेशन की तैयारी को मद्देनज़र रखते हुऐ पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनायी गयी। बैठक में उपस्थित अभाविप झारखंड प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्कय शुक्ल ने होने वाले आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में बताया कि यह अधिवेशन झारखंड के शैक्षिक परिप्रक्षेय के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने परिषद से जुड़े स्वर्णिम काल को साझा करते हुऐ परिषद की विशेषता को बताया।
मंच पर मुख्य रूप से दिनेशानंद गोस्वामी, विश्वविद्यालय संयोजक सोनू ठाकुर, नगर अध्यक्ष डॉ बीडी सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति मेंबर मनोज सिंह और टेल्को नगर मंत्री विवेक कुमार सहित मौजूद थे।