जमशेदपुर, (हि.स.)। सावन के आखिरी सोमवार को हर हर महादेव संघ के द्वारा आयोजित भजनसंध्या में गायिका कल्पना पटवारी के गानों में शहरवासी जमकर झूमे। इस भजन संध्या का आयोजन साकची के गुरुद्वारा मैंदान में किया गया था। इस दौरान कल्पना ने एक से बढ़कर भजन गाकर लोगों को मत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत होने के पूर्व हर हर माहदेव संघ के द्वारा शहर के पांच लोगों जमशेदपुर(पूर्वी) पूर्व विधायक दिनानाथ पाण्डेय, अधिवक्ता मनोंरजन दास, शिक्षाविद- हरिवल्लभ सिंह (आरसी), ओधोगपति शेखर डे, और सदर अस्पताल के डॉक्टर स्वर्ण सिहं को संघ रत्न से नवाजा गया।
कल्पना ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना वक्रतुंड महाकाव्य की स्तुति के साथ की। उसके बाद कल्पना ने 'जिनके नाथ भोलनाथ, ऊ अनाथ कईसे होई' के साथ भजन संध्या में रंग भरना शुरू किया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की फरमाइश पर कल्पना ने ’न हमसे भांगिया पिसाई, ए गणेश के पापा’ गाया। जिसने वहां मौजूद लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर पूर्व मुंख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सासंद विधुत वरण महतो, झारखंड सरकार के मंत्री सरयु राय, ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।