झारखंड
व्यवसायी की हत्या के सुराग में विशाखापत्तनम पुलिस पहुंची जमशेदपुर
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 5:25:01 PMजमशेदपुर, (हि.स.)। विशाखापत्तनम के व्यवासायी विक्रम धमिजा के हत्या के मामले में विशाखापत्तनम पुलिस बुधवार को जमशेदपुर पहुंची। आठ लोगों की टीम ने बुधवार को एसएसपी अनुप टी मैंथ्यु से मुलाकात की। टीम का नेतृत्व पुलिस अधिकारी किशोर कर रहे हैं। बताया जाता है कि युवा व्यवासायी विक्रम धमिजा की हत्या करके अपराधी जमशेदपुर में ही छुपे हैं।
इसी संदेश के आधार पर विशाखापत्तनम पुलिस की टीम जमशेदपुर पहुंची है। गौरतलब है कि सोमवार को विशाखपत्तनम के सिटी थाना क्षेत्र में बीच रोड के एक फ्लैट में घुसकर विक्रम को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। इस दौरान उसकी पत्नी और चालक भी घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के प्रयास से विक्रम, उनकी पत्नी और चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान विक्रम की मौत हो गई थी।