झारखंड
तालाब में डूबने से युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 4:47:06 PMजमशेदपुर, (हि.स.)। धतकीडीह तालाब में डूबने से गुरुवार को शुभम नाम के युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त अमन के साथ धतकीडीह तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान शुभम गहरे पानी में चला गया, उसे डूबता देखकर अमन उसे बचाने गया और वह भी डूबने लगा। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने गोताखोरों को की मदद से दोनों को निकाला। इसके बाद दोनों को टाटा मुख्य अस्पताल में दोनों को ले जाया गया,वहां शुभम ने दम तोड़ दिया और अमन को बचा लिया गया। दोनों दोस्त कदमा के रहने वाले है।