अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका में आयोजित बौद्ध महोत्सव में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2017 7:07:34 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को श्रीलंका की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। मोदी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव ‘बैसाक दिवस’ में शामिल हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के 400 से उपर प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री अपने श्रीलंका प्रवास के दौरान के चाय उत्पादन के लिए विख्यात मध्य प्रांत स्थित कैंडी का दौरा कर बागान कर्मचारियों से मिलेंगे। इसके अलावा मोदी बौद्ध मंदिरों की भी यात्रा कर सकते हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2015 में श्रीलंका की यात्रा की थी।