अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप, पुतिन के बीच मंगलवार को वार्ता
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2017 5:22:29 PMवाशिंगटन, (आईपीएन/आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर वार्ता करेंगे। सीएनएन ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रूस द्वारा सीरियाई सैन्यअड्डे पर अमेरिकी हमले की निंदा करने के बाद पहली बार दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी।
इन दोनों नेताओं के बीच आखिरी बार बात रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुई थी। पुतिन ने अमेरिका द्वारा सीरियाई सैन्यअड्डे पर किए गए हवाई हमले को एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों का उल्लंघन करार दिया था। गौरतलब है कि अमेरिका ने सीरिया की असद सरकार द्वारा कथित तौर पर किए गए रासायनिक हमले पर प्रतिक्रियास्वरूप यह कार्रवाई की थी।