ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
मिस्र, अमेरिका का लाल सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 2:32:04 PM
मिस्र, अमेरिका का लाल सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू

 काहिरा, (आईपीएन/आईएएनएस)। मिस्र और अमेरिका की नौसेनाओं ने लाल सागर में संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास को ’ईगल सैल्यूट 2017’ नाम दिया गया है। देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरता, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्याभ्यास में दिन और रात में संयुक्त ऑपरेशन की योजना एवं क्रियान्वयन सहित व्यापक गतिविधियां शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य गतिविधियों में तलाशी एवं बचाव प्रशिक्षण और संदिग्ध जहाजों की जांच शामिल है। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को 2013 में सेना द्वारा अपदस्थ करने के बाद मिस्र और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए थे जिस वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास रद्द कर दिया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच संबंध ट्रंप के प्रशासन में सुधरे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS