अंतरराष्ट्रीय
पेरिस के हमलावर की हुई पहचान
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 3:30:41 PM पेरिस, (हि.स.)। फ्रांस की राजधानी पेरिस के शॉ एलीज़े इलाक़े में पुलिस बस पर हमला करने वाले शख्स की पहचान करीम शेउर्फी के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर शेउर्फ़ी की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पेरिस में पुलिस बस पर हमला किया गया था जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बीबीसी के अनुसार, शेउर्फ़ी के शव के पास से कथित इस्लामिक स्टेट से जुड़ा एक कागज भी मिला था। ख़ुद को इस्लामिक स्टेट (आईएस) कहने वाले गुट ने कहा है कि यह हमला उनके एक लड़ाके ने किया।
विदित हो कि फ़्रांस में यह हमला रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान से ठीक पहले हुआ है। इसके मद्देनजर कई प्रत्याशियों ने अपना चुनाव अभियान पहले ही ख़त्म कर दिया है।