ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 4:16:06 PM
चीन ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई

हरारे, (आईपीएन/आईएएनएस)। चीन ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों को 60,000 डॉलर मूल्य से अधिक की खाद्य सामग्री मुहैया कराई है। देश के दक्षिणी हिस्से में फरवरी में आई बाढ़ ने कई स्थानीय परिवारों को प्रभावित किया। चीन ने जो अनुदान जिम्बाब्वे को मुहैया कराए हैं, उनमें चीनी रेड क्रॉस सोसाइटी का योगदान 50,000 डॉलर का है, जबकि चीनी दूतावास तथा जिम्बाब्वे में रहने वाले चीनी समुदाय के लोगों ने 10,000 डॉलर का योगदान दिया है।

चीन की ओर से जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों के लिए मक्का, खाना पकाने का तेल, शक्कर, बिस्कुट, नमक, अन्य भोजन सामग्रियां प्रदान की गईं।
एक माह पहले चीन की सरकार ने जिम्बाब्वे के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश को 10 लाख डॉलर की नकद सहायता राशि दी थी।
इस दौरान जिम्बाब्वे में चीन के राजदूत हुआंग पिंग ने कहा कि चीन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद दोनों देशों के बीच की ’चिरकालिक मित्रता’ का प्रमाण है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS