ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2017 3:29:22 PM
पुर्तगाल में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे

 लिस्बन, (आईपीएन/आईएएनएस)। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के बाहरी क्षेत्र में सुपरमार्केट के पास सोमवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लिस्बन के बाहरी क्षेत्र में लिडो सुपरमार्केट के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। यह विमान शुक्रवार को फ्रांस से यहां पहुंचा था।

यह तिरेस हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के ट्रक से टकराने के बाद घटनास्थल से आग और धुंए को निकलते देखा जा सकता है। बचावकार्यो में लगभग 50 लोग लगे हुए हैं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्शेलो रेबेलो डिसूजा घटनास्थल पर बचाव कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS