अंतरराष्ट्रीय
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2017 1:35:42 PM कोरिया, (हि.स.)। कलेक्टर एस.प्रकाश के निर्देशन में बच्चों में विज्ञान के प्रति और अधिक जागरुकता लाने के लिए जिले में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में विगत दिवस जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी मेला में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न आकर्षक माॅडल प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं और अध्यापकगण मौजूद थे।