ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला मोरानो नहीं रहीं
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2017 3:18:34 PM
विश्व की सबसे उम्रदराज महिला मोरानो नहीं रहीं

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला

नई दिल्ली, (हि.स.)। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला ने अखिरकार 117 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मोरेनो नाम की इस महिला ने शनिवार को इटली के वर्बेनिया में आखिरी सांस ली। 

मोरानो का जन्म 29 नवंबर, 1899 को हुआ था। उत्तरी इटली के वर्बानिया में उनके घर में शनिवार को उनका निधन हो गया। वर्बानिया के मेयर के हवाले से कहा गया है, ‘उनका एक असाधारण जीवन था और हम जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति के लिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे।’ मोरानो की मृत्यु का मतलब है कि 1900 ईस्वी से पहले जन्मा कोई भी व्यक्ति अब जीवित नहीं है।

मोरानो ने दो विश्वयुद्ध, आर्थिक महामंदी, फासीवाद, वेटिकन के 10 पोप और अपने देश की 90 सरकारें देखीं। उम्र के इस पड़ाव में मोरानो कम बोलती थीं और ज्यादातर समय सोकर बिताया करती थीं। मोरानो को 19वीं सदी की आखिरी जिंदा इंसान माना जाता था। वो कहती थीं कि उनकी लंबी उम्र का राज उनके परिवार की जीन्स में छिपा है। उनकी मां 91 साल तक जिंदा रहीं। उनकी एक बहन ने 102 साल की उम्र में दुनिया को विदा कहा था। दूसरी बहन ने भी जिंदगी का शतक लगाया था। करीब 20 साल की उम्र से एमा हर रोज 3 अंडे खाती थीं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS