अंतरराष्ट्रीय
शारजाह में भारतीय ने आत्महत्या की
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2017 5:25:16 PMशारजाह, (आईपीएन/आईएएनएस)। यहां एक 52 वर्षीय भारतीय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। खलीज टाइम्स की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार रात 11.30 बजे के आसपास फोन पर मिली।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान एस.एम. के रूप में की गई है। पुलिस और फोरेंसिक अधिकारियों की टीम जब अपार्टमेंट में पहुंची, तो व्यक्ति का शव कमरे में लटका हुआ मिला।
अधिकारियों के मुताबिक, व्यक्ति का निधन रात रात आठ बजे के आसपास हुआ। उनके परिजनों को घटना के बारे में कुछ पता नहीं था, और उन्हें लग रहा था कि वह सो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस अन्य लोगों के साथ-साथ परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, जो उसी अपार्टमेंट में रहते थे।