अंतरराष्ट्रीय
रूसी राष्ट्रपति ने 2016 में 157,000 डॉलर कमाए
By Deshwani | Publish Date: 15/4/2017 5:08:37 PMरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
मास्को, (आईपीएन/आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2016 में लगभग 88.6 लाख रूबल (157,000 डॉलर) की कमाई की है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की। उनकी आय 2015 के 88.9 लाख रूबल के मुकाबले कम हुई है, लेकिन 2014 के 76.5 लाख रूबल के मुकाबले फिर भी ज्यादा है। एक बयान के मुताबिक, पुतिन के पास 1,500 वर्ग मीटर की भूमि, 77 वर्ग मीटर का अपार्टमेंट, एक गैरेज और तीन कारें हैं। एक अन्य बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने 2016 में 85.9 लाख रूबल कमाए हैं।