अंतरराष्ट्रीय
मास्को में दो ट्रेनों की टक्कर, 50 घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2017 5:06:27 PM मास्को, (हि.स.)। पश्चिमी मॉस्को में शनिवार देर रात दो ट्रेनों में टक्कर हो गई जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गए।, लेकिन कसी के मरने की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
रूसी रेलवे की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार रात 10.16 बजे (स्थानीय समय) मॉस्को से बेलारूस जा रही एक पैसेंजर ट्रेन ने पैदल यात्रियों को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल किया जिससे वह एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं जिससे करीब 50 यात्री घायल हो गए।
रूस के आपातकालीन मंत्री व्लादमीर पुचकोव ने स्थानीय मीडिया से कहा कि 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 6 की हालत गंभीर है। राहत और बचाव अभियान में करीब 200 लोग और 70 उपकरण लगाए गए हैं।