अंतरराष्ट्रीय
गुटेरेस सीरिया में रासायनिक हथियारों के हमले से चिंतित
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2017 4:14:50 PMसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र, (आईपीएन/आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है वह सीरिया के पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में हुए रासायनिक हथियारों के कथित तौर पर इस्तेमाल की खबरों से बेहद चिंतित हैं। मीडिया रिपोटरे के अनुसार, दक्षिणी इदलिब के विद्रोही नियंत्रित क्षेत्र में मंगलवार को गैस हमले से 70 लोगों की मौत जबकि 200 अन्य घायल हो गए।
गुटेरेस के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार, “वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र इन रिपोटरें की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है।“ बयान के अनुसार, ऑर्गेनाइजेशन प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स (ओपीसीडब्ल्यू) के खोज मिशन ने घोषणा की है कि उसने रासायनिक हथियारों के उपयोग की पुष्टि के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। गुटेरेस ने यह भी कहा कि किसी भी स्थान पर रासायनिक हथियारों का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।