ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
जापान में बर्फबारी, रात भर ट्रेन में फंसे रहे यात्री
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 9:24:31 PM
जापान में बर्फबारी, रात भर ट्रेन में फंसे रहे यात्री

टोक्यो, (हि.स.)। जापान में गुरुवार रात भारी बर्फबारी हुई। इस दौरान निगाता में करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। बर्फबारी का नजारा कुछ ऐसा था कि जापानी समुद्र तट का ज्यादातर हिस्सा बर्फ की चादर से ढका हुआ था। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
जेआर ईस्ट रेलवे कंपनी की निगाता शाखा के प्रवक्ता शिनिची सेकी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 15 घंटे तक ट्रेन को रोक कर रखा गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।
 
जैसे ही ट्रेन सेवा शुरू हुई बचाव दल ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। बचाव दल के एक अधिकारी के अनुसार पांच यात्रियों की हालात गंभीर थी जिनमें पांच लड़कियां भी शामिल हैं। इन लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS