अंतरराष्ट्रीय
फ्रांस में ट्रेन और बस की टक्कर में 4 स्कूली बच्चों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 4:47:09 PMपेरिस, (हि.स.)। दक्षिणी फ्रांस में ट्रेन और बस की टक्कर में कम से कम चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। घायलों में नौ बच्चों की हालत गंभीर है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार को हुई। मृत बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ बच्चों की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर है। विदित हो कि घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।
मिलास स्थित क्रिश्चन बोरकुइन माध्यमिक स्कूल में छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर सेंट फलू डी एमांट और सेंट फीलू डी अवॉल जा रही थी। सेंट फीलू अमांट के मेयर ने इस दुर्घटना पर शोक प्रकट किया है। उधर देश प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने पीड़ितों परिजनों से मुलाकात की है और इस दुर्घटना को भयानक बताया है।