अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में जंगली आग : बचाए गए अभयारण्य के 400 जानवर
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 5:11:59 PMलॉस एंजेल्स, (हिस)। सैन फ़ारनेंडों वैली में जंगली आग ‘ग्रीक फ़ायर’ की लपटें फैलने के पहले ही दिन अग्नि शमन अधिकारियों ने सिल्मर पहाड़ियों में स्थित एक सौ साठ एकड़ क्षेत्र में फैले अभयारण्य में रह रहे चार सौ दुर्लभ जानवरों की जान बचा कर अदम्य साहस का परिचय दिया है। इस आग में शेर, बाघ, चीते, भालू, चिम्पांज़ी भेड़िए और हिरन समेत कई जंगल जानवर फंस गए थे।
इस आग में 60 घर जल कर राख हो गए, जबकि इतनी ही अन्य संपत्तियों को क्षति पहुंची। ग्रीक फायर पर अब काबू पा लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य जंगली आग ‘थॉमस फ़ायर’ भी लगी हुई है, जो न्यूयार्क शहर के बराबर क्षेत्र को अपनी चपेट लिए हुई है। इसमें अभी तक एक हज़ार घर जल कर राख हो गाए हैं।
विदित हो कि तेज़ हवाओं के साथ ‘ग्रीक फ़ायर’ ने जैसे ही सिल्मार पहाड़ियों की ओर रुख किया, तो कोंट्रा कोस्टा फ़ायर फ़ाईटर को इस अभयारण्य के जानवरों को सुरक्षित बचाने के आदेश दि गए। इसके लिए एक विमान ने अभयारण्य की ओर बढ़ती आग पर पानी की बौछाड़ की की और अग्नि शमन दल के जवानों ने आगे बढ़ कर पिंजरों में बंद जानवरों को बचा लिया। इनमें ऐसे कुछ बड़े जानवर रह गाए थे, जो पिंजरों में बंद नहीं हो पाए। वे आग की लपटों में झुलस गए।