अंतरराष्ट्रीय
यमन में सउदी गठबंधन सेना के हमले में 6 मरे
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2017 3:36:42 PM दुबई, (हि.स.)। सऊदी गठबंधन सेना ने यमन के दो बाजारों में हमले में किए जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए जबकि करीब 35 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गठबंधन सेना ने शनिवार को नेहम जिले के एक प्रमुख खलाकाह बाजार पर हमला किया जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले में कई दुकानें तथा तीन कारें जल गईं। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या 20 से अधिक है।
इतना ही नहीं गठबंधन सेना ने जाबिद दिले के होदेईदाह शहर को भी शनिवार दोपहर बाद निशाना बनाया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। इस हमले में भी कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के अनुसार यमन में साल 2015 से जारी संघर्ष में अभी तक दस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें ज्यादातर नागरिक हैं। इसके अलावा तीस लाख लोगों विस्थापित हुए हैं।