ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शरणार्थी समझौता हुआ अलग
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 8:17:33 PM
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शरणार्थी समझौता हुआ अलग

संयुक्त राष्ट्र, (हि.स.)। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता से अलग होने के बाद अमरीका ने अब संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शरणार्थी समझौते से भी किनारा कर लिया है। अमेरिका कहना है कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों से इसका मेल नहीं खाता है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

समझौते से अलग होने की घोषणा करते हुए अमरीका ने कहा कि ओबामा काल में हुए इस समझौते के कई प्रावधान देश की अप्रवासन एवं शरणार्थी नीतियों और ट्रंप प्रशासन के अप्रवासन सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

 

विदित हो कि ट्रंप प्रशासन यूनेस्को और पैरिस जलवायु समझौता समेत कई वैश्विक प्रतिबद्धताओं से अलग हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी दूतावास ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समझौते की प्रक्रिया से अलग होने के लिए कृतसंकल्प हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव को अमरीका के इस फैसले की जानकारी दी गई। 

 

संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अमरीका को दुनिया भर में शरणार्थियों को मदद देने पर अपनी अप्रवासी विरासत और लंबे समय से चले आ रहे नैतिक नेतृत्व पर गर्व है। इस मामले में अमरीका से ज्यादा किसी और देश ने नहीं किया है। अमरीका की उदारता बनी रहेगी, लेकिन अप्रवासी नीतियों पर फैसले केवल अमरीकियों द्वारा ही किए जाने चाहिए। यह वह तय करेंगे कि कितनी अच्छी तरह से सीमा पर नियंत्रण करेंगे और किसे उनके देश में प्रवेश की इजाजत मिले। 

 

उन्होंने आगे कहा कि न्यूयार्क घोषणा में वैश्विक दृष्टिकोण अमरीकी संप्रभुता के अनुकूल नहीं है।

 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS