ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
भारत से तीन गुना अधिक अरबपति चीन में
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2017 4:02:04 PM
भारत से तीन गुना अधिक अरबपति चीन में

लॉस एंजेल्स, (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी पिछले छह सालों से भारत के एक सौ अरबपतियों में सिरमौर बने हुए हैं और वह 20.6 बिलियन डॉलर की सम्पति की बदौलत दुनिया में अरबपतियों की सूची में 36वें पायदान पर हैं। पिछले साल भारत में अरबपतियों की सूची में मात्र एक अंक का इजाफा हुआ। वैसे अरबपतियों के मामले में भारत चीन से काफी पीछे है। चीन में 319 अरबपति हैं। यह संख्या भारत की तुलना में तीन गुना अधिक है।

 

 

विदित हो कि बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट) 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार चौथी बार अरबपतियों की सूची में पहले नम्बर पर बने हुए हैं। जेफ बेजोस (अमेजन) पहली बार पहले तीन अरबपतियों की सूची में आए हैं। अमेरिकी धनकुबेर वारेन बफेट दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मार्क जुकरबरग (फ़ेसबुक) पांचवें नम्बर के अरबपति हैं। 

 

फ़ोर्बीस पत्रिका के अनुसार, वर्ष 2016 में 233 नये अरबपतियों के साथ दुनिया भर में 2043 अरबपति हैं। इनमें सर्वाधिक अमेरिका (565) में हैं, जबकि पिछले साल की सूची में यहां 540 अरबपति थे। इस सूची में भारत चौथे नम्बर (101) पर है, जबकि जर्मनी में 114 अरबपति हैं। अरबपतियों की सूची में 227 महिलाएं भी हैं जिनमें दस महिला अरबपति चीन में हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS