ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
जिम्बावे में मन्नगागवा 24 को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2017 1:54:35 PM
जिम्बावे में मन्नगागवा 24 को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

हरारे, (हि.स.)। जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के इस्तीफे के बाद एमर्सन मन्नगागवा शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। वह बुधवार को स्वदेश लौट आए और उनके समर्थक उनकी शपथ और पूर्ण लोकतंत्र का मूर्त रूप देखने को बेताब हैं। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

 

विदित हो कि दो सप्ताह पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर मन्नगागवा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। सेना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। यही वजह है कि उनके हटने के बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध के स्‍वर बुलंद होने शुरू हो गए और सेना ने एक तरह से तख्तापलट दिया था। 

 

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, संसद के अध्यक्ष जैकब मुदेंदा ने बताया कि सत्तारूढ़ जानू- पीएफ पार्टी ने उन्हें जानकारी दी है कि राष्ट्रपति पद के लिए मन्नगागवा का नाम तय किया गया है। मुगाबे (93) के इस्तीफा देने से राष्ट्रपति पद खाली है। 

 

उन्होंने जनता, पार्टी, अंतरराष्ट्रीय बिरादरी और सेना के दबाव में पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सेना ने उनके अधिकार छीनते हुए उन्हें आवास में ही नजरबंद कर दिया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS