ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
रोहिंग्या संकट : चीन ने की मदद की पेशकश
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 10:26:31 AM
रोहिंग्या संकट : चीन ने की मदद की पेशकश

शंघाई। चीन ने रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए 3 सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है। म्यांमार के रखाइन राज्य में सेना की कार्रवाई के बाद अगस्त से अब तक करीब 6 लाख मुस्लिम रोहिंग्या भागकर बंगलादेश आए हैं और अब बंगलादेश ने इस समस्या के हल के लिए चीन से मदद का अनुरोध किया है।

म्यांमार की राजधानी नैप्यीडॉ पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने कहा कि चीन का मानना है कि म्यांमार और बंगलादेश बातचीत के माध्यम से ही इस समस्या का हल कर सकते हैं। चीन ने कहा कि वह बंगलादेश और म्यांमार में रोहिंग्या संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहते हैं, जिसके लिए चीन सभी नैतिक और कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

 

यि ने कहा कि रोहिंग्या संकट के समाधान के लिए चीन तीन सूत्री अपनी कार्यक्रम बातचीत, युद्ध-विराम और मामले का स्थायी समाधान करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम पहले से ही जारी है और यह हिंसा को रोकने का प्रमुख यंत्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष जल्द ही प्रत्यावर्तन समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और इसे लागू कर सकते हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS