अंतरराष्ट्रीय
मोदी के कामकाज से 88 प्र.श. भारतीय खुश
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 5:46:18 PM वाशिंगटन, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई है। दस में से नौ भारतीय मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं। यानी देश के दो तिहाई से ज्यादा लोग समझते हैं कि वह देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। यह खुलासा प्यू सर्वे की रिपोर्ट से हुआ है।
विदित हो कि मोदी ने साल 2014 के संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को बहुमत दिलाया। ऐसा भाजपा के तीन दशकों से अधिक के इतिहास में पहली बार हुआ और अमेरिका स्थित इस अनुसंधान केंद्र के अनुसार, उनकी लोकप्रियता में अब भी कोई कमी नहीं आई है।
हालांकि जब से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए हैं तब से आलोचक गठबंधन से जुड़े हिन्दूवादी संगठनों के विभेदकारी एजेंडा को लेकर उनकी ( मोदी) आलोचना करते रहे हैं। वे प्रधानमंत्री की आलोचना आर्थिक विकास की गति धीमी करने और युवाओं के लिए लोखों रोजगार के अवसर सृजित करने में विफल रहने के लिए भी करते हैं। लेकिन प्यू सर्वे का मानना है कि 88 प्रतिशत भारतीय अब भी मोदी के प्रति सकारात्मक विचार रखते हैं जो पिछले साल की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।