अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप की विशेष सहायक के तौर पर नियुक्त होंगी इवांका
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2017 4:26:51 PMप्रतीकात्मक फोटोः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप
वाशिंगटन, (आईपीएन/आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप आधिकारिक तौर पर सरकारी कर्मचारी बनने जा रही हैं। वह ट्रंप प्रशासन में अपने पति जेयर्ड कुश्नर के साथ होंगी। वह व्हाइट हाउस में अपने पिता को सलाह देंगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप सलाह देने के मामले में अपने पारिवारिक सदस्यों पर ही भरोसा कर रहे हैं और प्रशासन में औपचारिक तरीके से भूमिका निभाने का मौका दे रहे हैं। इवांका ट्रंप (35) डोनाल्ड ट्रंप की सहायक होंगी जबकि कुश्नर (36) डोनाल्ड के वरिष्ठ सलाहकार हैं। इवांका ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्होंने अपने पिता की अनौपचारिक सलाहकार बनने की योजना बनाई है और उनका पहेली ही वेस्टविंग में कार्यालय है।