अंतरराष्ट्रीय
इटली में मिली 2000 साल पुरानी सूर्य घड़ी
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 3:31:15 PM रोम, (हि.स.)। इटली के रोम शहर में एक सिनेमाघर की खुदाई के दौरान दो हजार साल पुरानी रोमन सूर्यघड़ी मिली है। यह घड़ी पूरी तरह से ठीक है और इस पर कुछ लिखा हुआ भी है। इसे ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने खोजा है।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, खास बात यह है कि सूर्यघड़ी करीब दो हजार साल तक बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रही। इस पर लिखे लैटिन भाषा के दो शब्दों से शोधकर्ताओं को इसे बनाने वाले व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस तरह की घड़ी बहुत खास होती हैं।