अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के थोर्नटन में गोलीबारी, 2 मरे
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2017 1:00:10 PMथोर्नटन, (हि.स.)। अमेरिका में कॉलाराडो के थोर्नटन स्थित वॉलमार्ट में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक,गोलीबारी शाम 6.30 बजे के आस-पास शुरू हुई थी जब सुपरस्टोर में काफी भीड़ थी। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इससे पहले बुधवार को न्यूयॉर्क में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक आतंकी ने ट्रक से कई लोगों को कुचल दिया था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाले शख्स का संबंध आतंकी संगठन आईएस से बताया जा रहा है।