ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
तुर्की में आईएस के 61 आतंकी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 3:48:43 PM
तुर्की में आईएस के 61 आतंकी गिरफ्तार

अंकारा, (हि.स.)। तुर्की पुलिस ने पूर्वी एरजूरम और उत्तर पश्चिमी बुर्सा प्रांत में रविवार शाम इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 61 संदिग्धों को गिरफ्तार किय। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

सरकार समाचार एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, एरजूरम प्रांत में वरिष्ठ आईएस सदस्यों समेत कुल 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और अभियान के दौरान कई हथियार भी जब्त किए गए। 

 

यह अभियान एरजूम के मुख्य सार्वजनिक अभियोजक के कार्यालय द्वारा चलाया गया। बुर्सा प्रांत में पुलिस के आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 39 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों में दो अजरबैजान और 28 सीरिया के हैं।

 

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को इस्तांबुल में आतंकवादी हमले की योजना बना रहे दो महिलाओं सहित चार आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। बम निरोधक दस्ते ने बाद में संदिग्धों की कार में पाए गए उपकरणों में दो नियंत्रित विस्फोट किए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS