ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
भारत के दौरे पर 30 को आएंगे इटली के प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2017 2:17:36 PM
भारत के दौरे पर 30 को आएंगे इटली के प्रधानमंत्री

रोम, (हि.स.)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोनी 30 अक्तूबर को भारत आएंगे। करीब एक दशक के बाद इटली के किसी पीएम की भारत यात्रा हो रही है। 

 

विदित हो कि मरीन मामले को लेकर दोनों देशों के बीच 5 साल तक तनाव रहा था। साल 2012 में 2 भारतीय मछुआरों को मारने के आरोपी इटली के 2 मरीन को लेकर दोनों देशों में तनाव बना हुआ था।लेकिन अब संबध सामान्य होता नजर आ रहा है। 

 

ऐसा माना जा रहा कि अब दोनों देशों के संबंध पटरी पर लौटने लगे हैं और इटली ने मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम में भारत के प्रवेश को रोकने का इरादा भी छोड़ दिया है। यह यात्रा भारत यूरोप संबंधों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिसंबर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी भारत आने वाले हैं और बेल्जियम के राजा फिलिप और क्वीन 5 से 11 नवंबर के बीच भारत के दौरे पर रहेंगे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS