ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जापान में संसदीय चुनाव के लिए चल रहा है मतदान
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 2:30:20 PM
जापान में संसदीय चुनाव के लिए चल रहा है मतदान

टोक्यो, (हि.स.)। जापान में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। हालांकि जापान के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। बारिश के बीच लोग मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, पर खराब मौसम के चलते मतदान प्रतिशत कम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 
रिपोर्टस के मुताबिक, इस चुनाव में शिंजो आबे को शानदार जीत मिलती दिख रही है, जबकि टोक्यो के लोकप्रिय गवर्नर की नई पार्टी की हार निश्चित लग रही है। इस चुनाव में जीत के साथ ही आबे कई रिकॉर्ड बनाएंगे।
 
जापान के प्रमुख अखबार मैनिची शिम्बुन के सर्वे के अनुसार,इस चुनाव में शिंजो आबे की कंजर्वेटिव 'लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी' (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी बहुमत मिलने के आसार हैं। 
 
इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि शिंजो आबे को डायट (जापान की संसद) के निचले सदन की 465 सीटों में से करीब 303 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके की नवगठित ‘पार्टी ऑफ होप’ के लिए समर्थन कम होता दिखाई दे रहा है। सर्वेक्षणों में उसे 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चुनाव में बहुमत के लिए 233 सीटों पर जीत जरूरी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS