अंतरराष्ट्रीय
मैरीलैंड में गोलीबारी, 3 मरे
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 3:26:36 PMएडगेवुड, (हि.स.)। अमेरिका में मैरीलैंड प्रांत के पूर्वोत्तर में गुरुवार को एक ऑफिस पार्क में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए और दो अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, हरफोर्ड काउंटी के शेरिफ जैफरी गाहलेर ने कहा कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। संदिग्ध और गोलीबारी की चपेट में आए लोगों का संबंध एजवुड के एम्मोर्टन बिजनेस पार्क स्थित एक कंपनी से है।
अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान रदी लबीब प्रिंस के रूप में हुई है। वह 37 साल का है और माना जा रहा है कि इस हमले में वह अकेला ही शामिल था। ऐहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।