ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जापान में हिमस्खलन, 6 के मरने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2017 1:29:52 PM
जापान में हिमस्खलन, 6 के मरने की आशंका

टोक्यो, (आईपीएन/आईएएनएस)। जापान के तोचीगी प्रांत में सोमवार को हुए हिमस्खलन में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ के मरने की आशंका है। प्रभावितों में अधिकांश जापानी बच्चे हो सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन तोचीगी प्रांत के नासू ऑनसेन फैमिली स्की रिजॉर्ट में हुआ, जिसमें छह लोगों के मरने की आशंका है, जबकि तीन अन्य लापता हैं। जिस समय हिस्खलन हुआ, उस समय विभिन्न स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों सहित लगभग 50 लोग वहां मौजूद थे। बचाव कार्य जारी हैं। इसका पता लगाया जा रहा है कि हादसे में कितने अन्य लोग घायल हुए हैं या लापता हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS