ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जापान में शिंजो आबे की पार्टी को जीत मिलने की उम्मीद
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 4:08:16 PM
जापान में शिंजो आबे की पार्टी को जीत मिलने की उम्मीद

टोक्यो, (हि.स.)। जापान में 22 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी कंजर्वेटिव डेमोक्रेटिक पार्टी को 465 सीटों में 303 पर जीत मिलने की उम्मीद है, जबकि टोक्यो के गवर्नर की नई पार्टी की हार निश्चित लग रही है। यह खुलासा जापान के प्रमुख अखबर मैनिची शिम्बुन के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण से हुआ है।

 

एलडीपी की घटक कोमिटो पार्टी को 30 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है जिससे शक्तिशाली निचले सदन में आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है।

 

जापान चुनाव के लिए किए गए एक सर्वे में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके की नवगठित ‘पार्टी ऑफ होप’ के लिए समर्थन कम होता दिखाई दे रहा है। सर्वेक्षणों में उसे 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

विदित हो कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 28 सितंबर, 2017 को आधिकारिक तौर पर संसद भंग कर राष्ट्रीय चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। चुनाव में वह टोक्यो की लोकप्रिय गवर्नर से अप्रत्याशित और मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं।

 

इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 25 सितंबर को आम चुनाव समय से पहले कराने की घोषणा की थी। शिंजो आबे ने उम्मीद जताई थी कि वह इस बार का चुनाव भी जीतेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS