अंतरराष्ट्रीय
आइवरी कोस्ट में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:46:41 PMआबिदजान (आइवरी कोस्ट), (हि.स.)। आइवरी कोस्ट में आबिदजान के निकट एक परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मॉल्डोवा के नागरिक थे। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस विमान का इस्तेमाल फ्रांसीसी सेना कर रही थी। विमान में कुल दस लोग सवार थे। फ्रांसीसी सेना के एक सूत्र ने कहा कि घायलों में फ्रांस के चार नागरिक शामिल हैं। जेहाद विरोधी अभियान ‘बरखाने’ के तहत विमान की सेवा ली गयी थी। फ्रांस ने क्षेत्र में 4,000 सैनिकों का एक मिशन तैनात कर रखा है।
दमकल अधिकारी आई साखो ने स्थानीय ने टेलीविजन से कहा कि अंतानोव विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘विमान में मॉल्डोवा और फ्रांस के रहने वाले 10 लोग सवार थे। मारे गए चारों लोग मॉल्डोवा के नागरिक थे।’’
साखो ने आगे कहा कि विमान ने बुरकिना फासो के उआडोउगोऊ से उड़ान भरी थी और आबिदजान के पास समुद्र में गिरते हुए उसके दो टुकड़े हो गए।