ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
वर्जिनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी, एक छात्र घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 2:02:50 PM
वर्जिनिया विश्वविद्यालय में गोलीबारी, एक छात्र घायल

पीटर्सबर्ग, (हि.स.)। वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को पूर्व छात्रों के स्वागत समारोह के दौरान गोलीबारी हुई जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इस घटना के बाद विश्विवद्यालय परिसर को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

विश्वविद्यालय पुलिस ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, "परिसर में गोलीबारी के बाद वीएसयू बंद है। विवि क्षेत्र में आने से बचें और निर्देशों का पालन करें।" 

 

स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में हुई गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली लग गई थी और उसे वीसीयू मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि गोलीबारी के बाद छिटपुट झगड़ों की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

 

वीएसयू पुलिस ने एक संभावित संदिग्ध के बारे में खुलासा किया है। इस गोलीबारी का संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति है, जिसने सफेद जर्सी पहन रखी थी। उसकी जर्सी पर नीले रंग से 23 नंबर लिखा हुआ है।

 

विदित हो कि रात 11 बजकर 15 मिनट के बाद से परिसर में ना तो किसी गाड़ी को अंदर आने दिया गया है ना ही बाहर जाने दिया गया है। लेकिन लोग पैदल परिसर में आ और जा सकते थे। यह विश्वविद्यालय में ‘होमकमिंग वीकेंड’ है। इस दौरान एक हिप-हॉप कॉन्सर्ट रात आठ बजे स्कूल के बहुउद्देशीय केंद्र में आयोजित किया गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS