ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
वियतनाम में बाढ़ से अब तक 37 मरे
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 7:57:40 PM
वियतनाम में बाढ़ से अब तक 37 मरे

 हनोई, (हि.स.)। वियतनाम में आई बाढ़ में अबतक मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि चालीस से अधिक लोग लापता हैं और हजारों घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

राष्‍ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, देश में इस बार बाढ़ में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तेज बारिश के कारण प्रमुख बांधों में जलस्तर बढ़ गया था। इस वजह से बांध से पानी छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। इसी वजह से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।
भूस्खलन और बाढ़ के कारण ज्यादातर लोग उत्तरी और मध्य वियतनाम में मारे गए हैं। अब तक मौत का आंकड़ा 37 तक पहुंच चुका है, जिसके बढ़ने की आशंका है, क्‍योंकि 40 लोग अभी लापता हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के कारण 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है और 200 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण 8000 हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी मारे गए या बह गए हैं।
बाढ़ प्रभावित एक स्‍थानीय निवासी नागो थि सु ने वियतनाम टेलीविजन (वीटीवी) को बताया, “ हमारे पूरे गांव में पूरी रात कोई नहीं सो पाया। पानी के विरुद्ध लड़ना नामुमकिन है। यह साल की सबसे भयंकर बाढ़ है।”
वियतनाम अक्सर अपने लंबे समुद्र तट के कारण विनाशकारी तूफान और बाढ़ से ग्रस्त रहता है। पिछले साल तूफान में 200 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं एक तूफान ने पिछले महीने वियतनाम के मध्य में एक सड़कों को भारी नुक्‍सान पहुंचाया था। काफी घर बर्बाद हो गए थे और बिजली की लाइनें टूट गईं।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS