ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार से शीष अधिकारी को वापस बुलाया
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 5:04:41 PM
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार से शीष अधिकारी को वापस बुलाया

न्यूयॉर्क, (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के रोहिंग्या इलाकों में काम कर रहीं अपनी शीर्ष अधिकारी रेनाटा लोक-डेसालियन को वापस न्यूयॉर्क वापस बुलाने की घोषणा की है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

संयुक्त राष्ट्र के बयान के मुताबिक डेसालियन अक्टूबर के अंत तक म्यांमार छोड़ देंगी। इससे पहले जून महीने में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से कहा गया था कि जल्द ही उनको दूसरे पद पर भेजा जाएगा, लेकिन इस निर्णय का उनके काम के प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है।

 

बीबीसी के अनुसार, स्थानीय राजनयिक और सहायता समुदाय से मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने यह फैसला इसलिए लिया कि डेसालियन वहां मानवाधिकारों को प्रथामिकता देने में विफल रहीं।

 

विदित हो कि पिछले महीने बीबीसी ने रेनाटा लोक-डेसालियन को अपनी ख़ास रिपोर्ट में जांच का फोकस बनाया था। उन पर रोहिंग्या मुसलमानों पर आंतरिक चर्चा को दबाने का आरोप था।

 

बीबीसी जांच के जवाब में म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र ने बयान जारी कर डेसालियन का बचाव किया और कहा कि उनको वापस बुलाए जाने के फैसले का रोहिंग्या मामले से कोई लेना देना नहीं है। यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन म्यांमार में अब संयुक्त राष्ट्र का अगला मुख्य अधिकारी कौन होगा इसकी घोषणा नहीं की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों म्यांमार के रख़ाइन प्रांत में भड़की हिंसा के कारण पांच लाख से ज़्यादा रोहिंग्या पलायन कर गए हैं। इनमें से ज़्यादातर ने बांग्लादेश के शिविरों में शरण ली है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS