अंतरराष्ट्रीय
मैक्सिको की जेल में खूनी संघर्ष, 13 मरे
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2017 5:14:46 PM मैक्सिको सिटी, (हि.स.)। उत्तरी मैक्सिको के न्यूएवो लियोन प्रांत की जेल में हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, मोंटेरे शहर की केडेरीटा जेल में मंगलवार को रात भर खूनी संघर्ष होता रहा। संघर्ष को समाप्त करने के लिए सुरक्षा बल भेजे गए, लेकिन करीब 250 लोगों के बीच हो रहे संघर्ष को दबाना उनके लिए आसान नहीं था।
इस घटना के बाद बुधवार को जेल के बाहर कैदियों के परिजनों की भीड़ लगी हुई थी। वे अपने निकटस्थों की कुशलता जानने के लिए आतुर दिख रहे थे।
राज्य के सुरक्षा प्रवक्ता एडो फासी ने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार की शाम शुरू हुए कैदियों का प्रदर्शन अनियंत्रित हो गया और हिंसक बन गया। यह हिंसक संघर्ष रात भर चलता रहा।