ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
उत्तर कोरिया ने जापान को फिर दी धमकी
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 6:28:32 PM
उत्तर कोरिया ने जापान को फिर दी धमकी

 टोक्यो, (हि.स.)। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर जापान को नेश्तनाबूद करने की धमकी दी है। उसने कहा कि अगर निकट भविष्य में कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध छिड़ता है तो जापान को इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा और वह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा था कि किसी भी तरह के युद्ध से निपटने के लिए देश में युद्ध के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं और इस लड़ाई में जापान टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
 
उत्तर कोरियाई बयान में कहा गया है, “ क्या जापान को अमेरिका से मिलने वाले सहारे का लाभ लेना चाहिए? क्या वह हमारे देश की शक्तिशाली सेना की घातक मिसाइलों का निशाना नहीं बन सकता है? अगर कोरियाई प्रायद्वीप में किसी भी तरह का कोई युद्ध छिड़ता है तो जापान कभी भी सुरक्षित नहीं रह सकता है और वह नष्ट हो जाएगा। अमेरिका का कोई समर्थन उसे यहां नहीं मिल पाएगा।”
समाचार एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया में युद्ध के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और सभी सैनिक तथा देश के लोग युद्ध की तैयारियों में जुट गए हैं और हमला करने के सभी साधनों को अलर्ट पर रखा गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS