अंतरराष्ट्रीय
नौका दुर्घटना में अब तक 23 रोहिंग्या शरणार्थी मरे
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 3:26:22 PMढाका, (हि.स.)। म्यांमार और बांग्लादेश के बीच नफ नदी में हुई नौका दुर्घटना में मरने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
पुलिस के अनुसार, नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जिससे यह डूब गई। आठ शव नफ नदी के किनारे मिले, अन्य मीलों दूर सेंट मार्टिन द्वीप पर पाए गए। मृतकों में आधे से अधिक बच्चे शामिल हैं।
सीमावर्ती शहर टेकनफ के पुलिस अधिकारी मियां उड्डिन ने कहा कि लापता लोगों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन दुर्घटना में जीवित लोगों का कहना है कि नाव में 60 से 100 तक लोग सवार थे। इनमें 15 लोगों को बांग्लादेश के तटरक्षकों ने बचा लिया है, जबकि कुछ लोग तैर कर म्यांमार वापस चले गए।