अंतरराष्ट्रीय
नफ नदी में नाव डूबी, 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 4:48:50 PMढाका, (हि.स.)। बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नफ नदी में एक नौका के डूबने से करीब 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई है। अभी तक इनके शव नहीं मिल पाए हैं। नौका में सवार सभी लोग म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे थे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार से बांग्लादेश आते समय अब तक कई रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो चुकी है। वैसे बांग्लादेश दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर बनाने पर काम कर रहा है। इस शिविर में लगभग 8 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को जगह मिल सकती है। यह शिविर म्यांमार सीमा के पास कुतुपलोंग में बनाया जा रहा है। बहरहाल करीब पांच लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे हैं।
रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका के चलते भारत- बांग्लादेश सीमा के 140 पॉइंट पर अलर्ट बढ़ाया दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें रोहिंग्या मुस्लिमों ने बांग्लादेश से भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश की है। ये घटनाएं त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में सामने आई हैं, लेकिन सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उन्हें वापस बांग्लादेश की सीमा में भेज दिया।